Close Menu
Khabar BastarKhabar Bastar
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Khabar BastarKhabar Bastar
    • HOME
    • Trending News
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • बस्तर संभाग
        • जगदलपुर
        • दंतेवाड़ा
        • कांकेर
        • बीजापुर
        • सुकमा
        • कोंडागांव
        • नारायणपुर
      • राजनीति
    • सरकारी नौकरी
    • सरकारी योजना
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms and Conditions 
      • Write For Us
    Khabar BastarKhabar Bastar
    Home»EXCLUSIVE»पर्दे के पीछे… फ्यूज़ बल्ब से अंधियारा दूर करने की कोशिश !
    EXCLUSIVE

    पर्दे के पीछे… फ्यूज़ बल्ब से अंधियारा दूर करने की कोशिश !

    Khabar BastarBy Khabar Bastar1 September 20195 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest Telegram
    Parde-ke-Peechhe
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now
    • फ्यूज़ बल्ब से अंधियारा दूर करने की कोशिश…

    विपक्ष इन दिनों ऐसे बुरे दौर से गुजर रहा है कि उनके पास उपचुनाव में प्रचार के लिए भी कोई बड़ा चेहरा नहीं है। खासकर बस्तर में तो हालात बद से बदतर हो चले हैं। यही वजह है कि विपक्ष हारे हुए पूर्व मंत्रियों के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश में है। बड़े अंतर से हारे हुए ऐसे मंत्री व नेता कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल तो हो रहे हैं लेकिन बुझे हुए चेहरे के साथ। ऐसे में वे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भला कैसे दें। हाल ही में ऐसे नेतागण उपचुनाव के लिए हुई अहम बैठक में भी शिरकत करने पहुंचे थे। लेकिन मीडिया के सामने इन्होंने चुप्‍पी साधे रखी। शायद उन्‍हें यही डर सता रहा था कि कहीं कोई मीडियाकर्मी ये न पूछ बैठे कि जब आप अपनी ही सीट नहीं बचा सके तो फिर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की टिप्स भला क्या देंगे।

    • दावेदारी में विश्वास कम और उत्साह ज्यादा…

    सालों बाद ऐसा हुआ जब दंतेवाड़ा में कर्मा फैमिली को टिकट के लिए दीगर दावेदारों से कॉम्पीटीशन करना पड़ गया। इस बार सत्‍ताधारी पार्टी में टिकट की ऐसी होड़ मची कि कर्मा परिवार से इतर भी कुछ लोगों ने दावेदारी ठोक दी। हालांकि, ऐसे लोगों में विश्वास कम और उत्साह ज्यादा नजर आया। इनमें से एक नेताजी ऐसे भी थे जिन्‍होंने दावेदारी के लिए पीसीसी चीफ को पत्र तो सौंपा लेकिन इसके फौरन बाद वे अपने मित्रों के साथ विदेश में छुट्टियां ​बिताने चले गए। ऐसे में पार्टी आलाकमान ने भी उनकी दावेदारी को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। दरअसल, नेताजी को खुद ही भरोसा नहीं था कि पार्टी उनके नाम पर विचार भी करेगी। वैसे, बताते चलें कि पिछले चुनाव में नेताजी अपने गृहग्राम में भी पार्टी को बढ़त नहीं दिला सके थे। लिहाजा पार्टी ने भी इनसे किनारा करने में ही भलाई समझी।

    • कहीं छवि चमकाने की कोशिश तो नहीं…

    कैशलेस विलेज के एक नेता लोगों की मदद करते नहीं थकते। खासकर कई दिव्‍यांगजनों की इन्‍होने खुले दिल से सेवा की है। गौर करने वाली बात ये है कि जिले में जब-जब‍ आचार संहिता लगती है ये जनाब अपने अभियान में जुट जाते हैं। ऐसे मौकों पर इनकी सक्रियता देखते ही बनती है। इनके विरोधी इसे टिकट की दावेदारी मजबूत करने की कवायद बताते हैं। दरअसल, नेताजी की कोशिश यही रहती है कि इस तरह के कार्यों से उनकी उजली छवि बने और पार्टी उनके नाम पर विचार करे। इसी कोशिश में वे आचार संहिता के दौरान भी दिव्‍यांगों की मदद कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर वाहवाही बटोरने से नहीं चूकते। बीते विस चुनाव में भी इन्होंने ऐसी ही कोशिशें की थी। हालांकि, ऐसा करने से उन्‍हें टिकट तो नहीं मिल रहा पर दिव्‍यांगों की मदद जरूर हो रही है।

    Parde-ke-Peechhe

    CG Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया! 2024 से अब तक 10 बड़े एनकाउंटर, 326 नक्सली ढेर 
    • एक म्यान में दो तलवार…

    बीजापुर जिले के एक जनपद पंचायत में सीईओ की कुर्सी के लिए दो अफसरों में नूरांकुश्ती चल रही है। इस कुर्सी पर दोनों ही अपना दावा ठोक रहे हैं। नौबत यहां तक आ गई कि चेम्बर में दो कुर्सियां तक लगानी पड़ गई। मातहत कर्मचारी भी हैरान कि आखिर ड्यूटी बजाएं तो किसकी। बहरहाल, कुर्सी की यह लड़ाई थमती नहीं दिख रही है। हुआ यूं कि पुराने सीईओ छुट्टी पर गए तो दूसरे जनपद के सीईओ को प्रभार सौंपा गया। इसी बीच परिस्थितियां बदली और उनका तबादला इसी जनपद में कर दिया गया। कुछ अरसे बाद जब पुराने साहब छुट्टी से वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी कुर्सी छिन गई है। पर वे भी बड़े घाघ ठहरे। उन्होंने आला अफसरों के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और स्टे ऑर्डर लेकर आ गए। अब नए साहब जाएं तो कहां जाएं। वे चार्ज नहीं देने पर अड़ गए। बाद में वे किसी तरह प्रभार सौंपने राजी हुए तो अब पुराने सीईओ चार्ज लेने से कतरा रहे है। उच्च अधिकारियों के फैसले को नकार चुके पुराने सीईओ चार्ज लेने की बजाय छुट्टी लेकर चले गए हैं। खबर है वे अब यहाँ से ट्रांसफर की जुगाड़ में लगे हुए हैं।

    • सत्ता बदली पर नहीं बदली शराब नीति…

    बीजापुर जिले में सरकारी शराब की कालाबाजारी इन दिनों सुर्ख़ियों में है। भोपालपटनम ब्लाक के हरेक गांव-गली में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। आपको समय पर दवा मिले न मिले, कोचियों के माध्यम से दारू आसानी से मिल जाती है। आश्चर्य की बात यह है जिस ब्राण्ड की बोतल शराबखाने में नहीं मिलती है वही ब्रांड आसानी से बाहर कोचियों के पास मिल जाती है। शराब का यह गोरखधंधा सीमावर्ती महाराष्ट्र तक पैर पसार चुका है। राज्य की सरहद से लगे महाराष्ट्र में शराब पीना व बेचना सख्त मना है। लेकिन छत्तीसगढ़ की शराब नदी पार कर गढ़चिरोली जिले में सप्लाई की जाती है। लोगों का कहना है कि जब सरकार ही शराब बेचने पर आमादा हो तो कार्रवाई की उम्मीद भी किससे करें।

    @ वेदप्रकाश संगम  »  महफूज़ अहमद  »  मो. इमरान खान


    ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….


     

    LIC Bima Sakhi Scheme
    LIC Bima Sakhi Scheme : 10वीं पास महिलाओं के लिए पीएम मोदी की खास योजना, 7000 रुपए महीने का लाभ, क्या है एलआईसी बीमा सखी योजना

    हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now
    Khabar Bastar Khabar Bastar Weekly column पर्दे के पीछे
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest Telegram LinkedIn
    Previous Articleदंतेवाड़ा उपचुनाव में अजीत जोगी ने खेला ‘कर्मा’ कार्ड… इस युवा इंजीनियर को बनाया प्रत्याशी
    Next Article दंतेवाड़ा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मण्डावी ने दाखिल किया नामांकन, 4 सितंबर को शक्तिप्रदर्शन में शामिल होंगे दिग्गज नेता
    Avatar photo
    Khabar Bastar
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

    Related Posts

    CG Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया! 2024 से अब तक 10 बड़े एनकाउंटर, 326 नक्सली ढेर 

    10 February 2025

    LIC Bima Sakhi Scheme : 10वीं पास महिलाओं के लिए पीएम मोदी की खास योजना, 7000 रुपए महीने का लाभ, क्या है एलआईसी बीमा सखी योजना

    9 December 2024

    PM Kisan : 9 करोड़ लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, बजट से पहले जारी हो सकती है 19वीं किस्त, यह काम करें पूरा

    9 December 2024

    Vande Bharat Sleeper : जानें कब पटरियों पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर? रेल मंत्री ने दी जानकारी, यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं

    7 December 2024

    Cancer Drugs Price : कैंसर पीड़ितों के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम, सस्ती हुई यह 3 दवाइयां, जीएसटी दरों में कमी

    7 December 2024

    Modi Cabinet : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश भर में खोले जाएंगे 85 केंद्रीय विद्यालय, इतने नवोदय विद्यालय को भी मंजूरी, बढ़ेगा रोजगार

    7 December 2024
    Popular Post

    Employee Bonus: इस विभाग के कर्मचारियों को सैलरी के साथ मिलेगा बोनस भी! हर महीने मिलेंगे एक्स्ट्रा ₹3,000, जाने कैसे?

    By Khabar Bastar21 June 2025Updated:21 June 2025

    Employee Bonus: क्या आपकी नौकरी में ऐसा भी हो सकता है कि एक सूचना देने…

    Old Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! अब UPS में मिलेगी पुरानी पेंशन जैसी सुविधा, जानिए कैसे मिलेगा ₹10,000 महीना पेंशन

    19 June 2025

    DA Hike News: जुलाई में कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, DA में 3% की बढ़ोतरी तय? वेतन में होगी धमाकेदार वृद्धि!

    19 June 2025

    सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सुबह 10 बजे ऑफिस में रहना अनिवार्य! अब आधार से होगी हाजिरी, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

    17 June 2025
    Auto News

    Tata जल्द लाने वाली है 4X4 SUVs, Harrier EV से होगी शुरुआत, जानें फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

    By Anhsirk2 December 2024Updated:2 December 2024

    Tata 4X4 SUVs भारतीय बाजार में SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, और…

    लंबी ट्रिप के लिए प्रीमियम बाइक चाहते हो तो New Bajaj Avenger 400 है बेहतर विकल्प

    By Anhsirk2 December 2024Updated:2 December 2024

    Bajaj Avenger 400 Features: अगर आप लंबी ट्रिप पर जाने के शौकीन हैं या बाइक…

    New Suzuki V-Strom 160 में मिलेगा एडवेंचर बाइकिंग का नया अनुभव

    By Anhsirk2 December 2024Updated:2 December 2024

    Suzuki ने अपने पोर्टफोलियो में नई V-Strom 160 बाइक को शामिल किया है। यह बाइक…

    नई Hero Xpulse 210 का टीजर जारी, दिखे दमदार फीचर्स, देखें लॉन्च डेट और कीमत

    By Anhsirk1 December 2024Updated:2 December 2024

    New Hero Xpulse 210 Teased: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई एक्सपल्स 210 मोटरसाइकिल का टीजर…

    Tech News

    iPhone 17 Launch Date: खत्म हुआ इंतजार..इस दिन लॉन्च होगा iPhone 17, कीमत और फीचर्स लीक!

    By Khabar Bastar24 February 2025

    BSNL का बड़ा धमाका! बिना डेटा वाले 2 सस्ते प्लान लॉन्च, निजी कंपनियों की उड़ा दी नींद

    By Khabar Bastar10 February 2025Updated:10 February 2025

    WhatsApp Secret Features : कमाल का है व्हाट्सप्प का यह फीचर्स, सुरक्षित रहेगी आपकी प्राइवेसी

    By Kalash  Tiwari6 December 2024

    WhatsApp Location Security : व्हाट्सएप के जरिए ट्रैक हो सकता है आपका लोकेशन! इन स्टेप के जरिए खुद को रखे सुरक्षित

    By Kalash  Tiwari5 December 2024
    Trending News

    PAN Card Rules: 1 जुलाई से बदल जाएगा पैन कार्ड का नियम! बिना इस दस्तावेज़ के नहीं मिलेगा नया पैन

    21 June 2025

    Cheque Bounce Law: सिर्फ ₹1000 का चेक बाउंस हुआ तो भी सीधे जेल और जुर्माना तय! जानिए क्या कहता है नया कानून!

    15 June 2025

    स्कूल खुलने की तारीख फाइनल, सरकार ने बदला स्कूल का टाइम, जानें कब से शुरू होगी पढ़ाई?

    15 June 2025

    Monsoon 2025 ने पकड़ी रफ्तार! इन 14 जिलों में होगी झमाझम बारिश☔, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट⚠️

    14 June 2025
    हमारे बारे में…
    हमारे बारे में...

    khabarbastar.in | नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें सबसे पहले, पूरी विश्वसनीयता के साथ !

    Website Owner / Editor: Mahfooz Ahmed Khan
    Email: [email protected]
    Contact: 9424287338, 7869540040
    Office Address: Main Road, DANTEWADA, Chhattisgarh 494449

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    © 2025 Khabar Bastar News Network | All Right Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term and Conditions
    • Advertisement

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.