मंत्री कवासी लखमा ने केरलापाल में धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ, उत्साहित किसानों ने धान से तौला
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को सुकमा जिले के केरलापाल में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित किसानों ने उन्हें धान से तौला।
बता दें कि केरलापाल में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग क्षेत्र के किसान लंबे समय से कर रहे थे। यहां धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्साहित किसानों ने मंत्री कवासी लखमा का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धान से तौला।
Read More:
15 बरस बाद खुला अरनपुर-जगरगुंडा रोड… नक्सलगढ़ में फोर व्हीलर गाड़ी से पहली बार पहुंचे SP, लिया हालात का जायजा https://t.co/BJLCxuECW8
— Khabar Bastar (@khabarbastar) December 1, 2020
इस दौरान मंत्री लखमा ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में किसान बिल से हाहाकार मचा हुआ है। किसान सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये किसानों को लाभ दिला रही है।
मंत्री लखमा ने कहा कि केरलापाल इलाके के अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को धान बेचने के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। किसानों को कई किमी दूर सफर तय करना पड़ता था। अब केरलापाल में धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को इस परेशानी से निजात मिली है।
Read More:
बॉडी बिल्डर IAS: सुकमा कलेक्टर के फिटनेस के दीवाने हुए युवा, शर्टलेस तस्वीरों ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल ! https://t.co/cMgFUhKATx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) November 30, 2020
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि सुकमा जिला ओड़िसा और आंध्रप्रदेश की सीमा से लगा है। यहां दूसरे राज्यों से भी धान लाकर खपाने की शिकायतें मिलती थी। इस रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख़्त निर्देश दिया गया है कि बाहर का धान न आए और स्थानीय किसानों के धान की ही खरीदी हो।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |