छत्तीसगढ़ के 112 विकासखंड रेड जोन में शामिल… रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, नारायणपुर समेत ये इलाके खतरे के निशान पर… जानिए आपका ब्लॉक किस जोन में है शामिल
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में इस महामारी ने पैर पसार लिए हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची जारी की है।
इस हफ्ते प्रदेश में रेड जोन वाले विकासखंडों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। सप्ताह भर पहले यह संख्या 105 थी। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार 32 विकासखंडों को ऑरेंज जोन की श्रेणी में रखा है, जबकि शेष ब्लॉक ग्रीन जोन में शामिल हैं।
Read More:
सुकमा में कोरोना विस्फोट: एक साथ मिले 18 पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप https://t.co/CJpwcDQyCx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 14, 2020
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक सोमवार को कोरोना के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी की जाती है। इस बार की लिस्ट में राजनांदगांव के सर्वाधिक 9 विकासखंड रेड जोन में हैं। वहीं रायगढ़ और जांजगीर के 8-8 विकासखंड और रायपुर के 5 ब्लाक रेड जोन में शामिल किए गए हैं।
Read More:
2 करोड़ का चूना लगाने वाला मिस्टर नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा, बोर खुदवाने व ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 300 लोगों से की थी ठगी https://t.co/F18xE7eecU
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 11, 2020
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…