मुठभेड़ में 2 इनामी महिला नक्सली ढेर, सर्चिग जारी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ के बस्तर संभाग में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ की खबरें तो आम बात है, लेकिन इस बार कवर्धा जिले की सीमा में सुरक्षा बलों ने नक्सल आपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
कवर्धा जिला के बार्डर एरिया में शनिवार को हुए एनकाउंटर में जवानों ने 2 हार्डकोर महिला नक्सलियो को ढेर कर दिया।
मारी गई दोनों महिला नक्सलियों के ऊपर तीन-तीन लाख का इनाम घोषित था। मध्यप्रदेश की बालाघाट पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है।
पुलिस के मताबिक, नक्सली सुनीता भोरमदेव एरिया कमेटी की कमांडर थी। उसने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कई वारदातों को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला नक्सली सरिता के साथ खटियामोचा एरिया कमेटी के गार्ड भी ढेर हुए हैं।
इधर, घटना के बाद कवर्धा पुलिस अलर्ट मोड पर है और बॉर्डर एरिया के जंगल में सर्चिंग बढ़ाया गया है।