शबरी नदी के पुल से टकराकर नाव पलटी, 3 लोग बाढ़ में बहे
सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हो रही भारी बारिश के बीच एक हादसे की खबर आ रही है। जिले की सीमा से लगे आंध्रप्रदेश के चिंतुर में शबरी नदी में एक नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव पलटने से 3 लोग बाढ़ के पानी में बह गए।
बता दें कि भारी बारिश के चलते शबरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शबरी नदी में बाढ़ से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दर्जनों गांव तो प्रभावित हुए ही हैं, वहीं आंध्र के ईस्ट गोदावरी जिले के चिंतुर मण्डल के कई गांव भी जलमग्न हो गए हैं।
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई नाव बाढ़ प्रभावित लोगों तक राशन पहुंचाने के काम में लगी हुई थी। इसी दौरान गुरूवार की शाम शबरी नदी के पुल से टकराकर नाव पलट गई और दो टुकड़ों में बिखर गई।
आंध्रप्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नाव में तीन लोग सवार थे। तीनों ग्रामीणों का कुछ देर बाद सुराग मिल गया है। बाढ़ के पानी के बीच झाड़ियों के सहारे इन्होंने करीब 1 घंटे तक खुद को बचाए रखा था। रेस्क्यू टीम ने दो लोगों को पहले ढूंढ निकाला। फिर कुछ देर बाद तीसरा भी सकुशल बचा लिया गया।
Read More:
बस्तर के इस इलाके में 28 अगस्त तक नहीं खुलेंगी दुकानें… डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मिले थे कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने जारी किया आदेश https://t.co/lf4PNPHbty
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 19, 2020
बता दें कि सुकमा जिले में बीते करीब 10 दिनों से हो रही भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। शबरी व मलगेर समेत कई नदी नाले उफान पर हैं, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। बाढ़ की वजह से जलभराव होने से एनएच 30 पर जाम लगा है और ओड़िशा मार्ग भी बंद हैं।
Read More:
बस्तर में भारी बारिश, डेंजर लेवल पर पहुंची इन्द्रावती…अगले 24 घंटे रहें संभलकर, कलेक्टर ने VIDEO संदेश जारी कर की ये अपील https://t.co/yeUZ4Bqp9j
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 20, 2020
हालांकि, अभी बारिश थम गई है और शबरी के जलस्तर में भी कमी आ रही है। इधर, शहर के कई वार्डों में पानी घुसने से रहवासी हलाकान हो गए हैं। नगर पालिका और प्रशासनिक अमले की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी है। सुकमा में 4 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिसमें प्रभावितों को शिफ्ट किया गया है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |