दंतेवाड़ा के बाल सुधार गृह से फरार हुए 4 बच्चे, मचा हड़कंप… जुलाई में भी भागे थे 9 बच्चे
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर है। यहां बाल सुधार गृह से एक बार फिर बच्चों के भागने की खबर आ रही है।
शुक्रवार की रात बाल सुधार गृह से 4 बच्चे खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया है, जबकि तीन अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बच्चों ने बड़े ही शातिराना तरीके से पहले खिड़की की ग्रिल को तोड़ा और फिर करीब 12 फीट लंबी दीवार फांद कर जंगल की तरफ भाग खड़े हुए।
फिलहाल पुलिस तीनों को अब तक नहीं ढूंढ पाई है। करीब जुलाई माह में 9 बच्चे फरार हुए थे। 4 महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
आपको बता दें कि दंतेवाड़ा के बाल सुधार गृह से बच्चों के भागने की यह पहली घटना नहीं है। करीब साढ़े तीन महीने पहले ऐसी ही वारदात हो चुकी है।
इसी साल 7 जुलाई 2022 को बाल सुधार गृह से 9 बच्चे चौकीदार को बंधक बनाकर भागने में सफल रहे थे। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं अब एक और मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।