MP DA Hike, Dearness Allowances, Madhya Pradesh Employees DA : प्रदेश में एक तरफ जहां कर्मचारी संगठन द्वारा महंगाई भत्ते में 8% की मांग की जा रही थी। वही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते को 4% से बढ़ा दिया गया है। लाखों कर्मचारियों को इससे बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि उन्हें अतिरिक्त चार प्रतिशत वृद्धि के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
7 लाख कर्मचारियों सहित 4 लाख पेंशन भोगियों को लाभ
अब मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 42 की जगह 46% उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका लाभ 7 लाख कर्मचारियों सहित 4 लाख पेंशन भोगियों को होगा। बता दे कि लंबे समय से कर्मचारी महंगाई भत्ते में 8% की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें केंद्र के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
वेतन में 3000 से 8000 तक का इजाफा
हालांकि कल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तारीख का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई है। 4% की वृद्धि होने से कर्मचारियों के वेतन में 3000 से 8000 तक का इजाफा देखा जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि अभी 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है, उसे 46% किया जाए।
1 जुलाई 2022 से DA Hike लागू
सातवें वेतनमान के अनुसार 1 जुलाई 2022 से इसे लागू किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को 8 महीने की एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हमारे लिए भी समय कठिन है। इसके बावजूद संसाधनों में से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। महंगाई भत्ते को लेकर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था।
भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारी संघ खुश नहीं
हालाकि राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारी संघ खुश नहीं है। कर्मचारी संघ की मांग है कि महंगाई भत्ते को केंद्र के कर्मचारियों के समान किया जाए। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त 4% का भी लाभ दिया जाएगा। कर्मचारी संघ का मानना है कि यदि लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो जाता है तो उनके लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा एक बार फिर से अधर में अटक जाएगी।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |