मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली‚ शव समेत पिस्टल बरामद
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया। मारा गए नक्सली पर 5 लाख का इनाम घाेषित था।
एनकाउंटर के बाद मौके से फोर्स ने मृत नक्सली के शव के अलावा हथियार भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक‚ कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और मारजुम के जंगलों में बुधवार की सुबह डीआरजी की टीम व सीएएफ 17 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक नक्सली मारा गया।
Read More:
यह ASI पुलिसर्मियों के लिए बना रोल मॉडल, 48 किलो वजन घटाकर हुए फैट से फिट… कारनामा देख IG ने किया पुरस्कृत‚ तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान https://t.co/kDdHbymzyk
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 11, 2021
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान 5 लाख के इनामी हिड़मा मुचाकी के रूप में की गई है। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मृत नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर था। मौके से शव के साथ 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद की गई है।
पुलिस ने इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले फोर्स ने इसी इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपाई गई सामग्री और वायर भी बरामद किया था।
खबर बस्तर की पॉपुलर खबरें आपने पढ़ी क्या...!
- Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
- अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें।
- कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें।
- Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें।
- सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
- khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |