बस्तर में LockDown रिटर्न: बचेली-किरंदुल में 14 से 28 अप्रैल तक कम्प्लीट लॉकडाउन, प्रशासन ने जारी किया आदेश…. जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद!
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार ने बस्तर संभाग में भी लॉकडाउन का दौर वापस ला दिया है। दंतेवाड़ा जिले की लौहनगरी बचेली–किरंदुल को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित कर जिला प्रशासन ने 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।
कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा सोमवार को लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि दोनों नगरों में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 से 28 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है।
इस दौरान बचेली और किरंदुल नगर पालिका क्षेत्र की सभी सीमाएं सील रहेंगी। लॉक डाउन के दौरान कंटेन्मेंट ज़ोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी दफ्तर व व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सप्ताहिक बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे।
बैंकों में भी दोपहर 3 बजे तक ही लेनदेन होगा। घरों में किराना सामानों की होम डिलीवरी की जा सकेगी।
यहां देखिए पूरा आदेश….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |