IAS जेपी पाठक पर शादीशुदा महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस में FIR दर्ज
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में कलेक्टर रह चुके आईएएस जेपी पाठक पर एक महिला ने एनजीओ का काम दिलाने के नाम पर दैहिक शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। इस बारे में महिला की शिकायत पर जांजगीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक, 2007 बैच के आईएएस जनक प्रसाद पाठक पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि जांजगीर कलेक्टर रहते उन्होंने उससे अनाचार किया। महिला ने पुलिस में शिकायत करने के साथ अश्लील चैट व फोन रिकार्डिंग जैसे साक्ष्य भी दिए हैं। इधर, इस शिकायत के बाद वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार ने एसपी पारूल माथुर को जांच के निर्देश दिए हैं।
Read More:
COVID-19: रायपुर, बिलासपुर व जगदलपुर समेत ये शहर रेड ज़ोन में, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की लिस्ट…जानिए आपका इलाका किस ज़ोन में है शामिल https://t.co/Xk6xLtv7TT
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 2, 2020
प्रार्थी महिला का आरोप है कि इसी साल 15 मई को कलेक्टर ने कलेक्टोरेट स्थित अपने चैंबर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि महिला को एनजीओ का काम दिलाने के एवज में कलेक्टर ने उसे झांसा दिया और कई दफे उसका दैहिक शोषण करता रहा। हालांकि, महिला को कोई काम नहीं मिला।
पुलिस में की गई शिकायत में महिला ने कलेक्टर के साथ फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी है। महिला का आरोप है कि कलेक्टर उससे ने जो बातचीत और मैसेज के सबूत दिये हैं, उसमें कलेक्टर की उससे आपत्तिजनक बातें करने के साथ ही निजी तस्वीरें भी मांगा करते थे।
Read More:
इस IAS पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप… अश्लील चैट व फोन रिकार्डिंग के साथ थाने में दर्ज की शिकायत, NGO को काम दिलाने के नाम पर दैहिक शोषण का आरोप! https://t.co/F4lrJvhTfW
— India Khabar (@IndiaKhabar24x7) June 3, 2020
महिला का आरोप है कि जब उसे कलेक्टर की तरफ से झांसा दिए जाने का अहसास हुआ तो उसने आईएएस से दूरियां बनानी शुरू कर दी। इसकी भनक लगने पर कलेक्टर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसके पति को नौकरी से बर्खास्त करने तक की धमकी भी दी गई। इससे महिला डर गई। हालांकि, कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद अब उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
Read More:
छत्तीसगढ़ में अंतर्राज्यीय व अंतर जिला आवागमन के लिए ई-पास रहेगा जरूरी, सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश https://t.co/2c171EXntR
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 31, 2020
आपको बता दें कि 2007 बैच के आईएएस जनक प्रसाद पाठक का हाल ही में तबादला हुआ है। जांजगीर कलेक्टर के पद से हटाकर उन्हें मंत्रालय में वापस बुलाते हुए भू-अभिलेख में पदस्थ किया गया है। महिला द्वारा लगाए गए इस संगीन आरोप के बाद ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप है।
Read More:
कोरोना पॉजिटिव युवती की मौत की उड़ी अफवाह, कलेक्टर ने ऑडियो जारी कर बताई हकीकत, कहा… https://t.co/238TMaTH2p
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 2, 2020
ताजा जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पूर्व जनपद सदस्य की शिकायत पर जांजगीर पुलिस ने आईएएस जेपी पाठक के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2020 कायम करते हुए धारा 376, 506 और 506 B के तहत अपराध दर्ज किया है। इसकी पुष्टि जांजगीर एसपी पारुल माथुर ने की है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के व्हॉट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |