नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, गंभीर रूप से घायल हुआ SSB का जवान
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर है। यहाँ नक्सल क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल के जवान के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह पूरी घटना ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरोंडा एसएसबी कैंप की है। जहां मोर्चा ड्यूटी में तैनात जवान के ऊपर अचानक एक पेड़ गिर गया।
गंभीर रूप से घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया है। जवान की हालात गंभीर बनी हुुई है।
Read More :-
हादसा उस समय हुआ जब एसएसबी के जवान मचान पर चढ़कर संतरी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी और अचानक पेड़ गिरने से जवान वहां से भाग नहीं सके और एक जवान पेड़ की चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार, कोसरोंडा कैम्प में पदस्थ एसएसबी 33 बटालियन के आरक्षक संतोष कुमार इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घटना के बाद कैम्प में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवानों ने पेड़ को हटाकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
Read More :-
जवान के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई है, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत रिफर कर दिया गया।
बता दें कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने की वजह से पेड़ के आसपास की जमीन धंस गई थी। पेड़ की जड़ें कमजोर हुई और दोपहर में गिऱ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
Read More :-
सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश, कई जिलों में बारिश से मचा हाहाकार, आज भी भारी बारिश का अलर्टhttps://t.co/e9Lthb5pgQ
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 19, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |