एक और नक्सली हमला: सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों ने करीब से मारी गोली, बाजार में मचा हड़ंकप
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों का कोहराम जारी है। शनिवार की सुबह सुकमा जिले में मुठभेड़ में 3 जवानों के शहादत की खबर आई थी। वहीं अब कांकेर जिले में सेना के जवान की हत्या माओवादियों ने कर दी है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों द्वारा सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जवान का नाम मोती राम आंचला है, वे एक स्थानीय मेले में भाग लेने के लिए आमाबेड़ा थाने के अंतर्गत उसेली गांव गए थे। यहां सशस्त्र नक्सलियों के एक समूह ने उन्हें गोली मारी: कांकेर एडिशनल SP खोमन सिन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2023
बताया जा रहा है कि नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने आर्मी के जवान पर उसली गांव के मुर्गा बाजार में जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मृत जवान की पहचान मोती राम आंचला के रूप में की गई है। भारतीय सेना में पदस्थ मोती राम छत्तीसगढ़ के ही रहने थे और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे।
शनिवार को सशस्त्र नक्सलियों के एक समूह ने उन्हें सरे बाजार गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Read More :-
मुठभेड़ में 3 जवान शहीद : सर्चिग पर निकले DRG जवानों को नक्सलियों ने एंबुश में फंसाया !https://t.co/A9wRDFEykg
— Khabar Bastar (@khabarbastar) February 25, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |