बीजापुर में ASI लापता… छुट्टी पर जाने निकले थे घर, लावारिस हालत में मिली बाइक, ASI का पता नहीं… नक्सली वारदात की आशंका !
पंकज दाऊद @ बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक एएसआई के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि रविवार की दोपहर एएसआई छुट्टी पर घर जाने के लिए निकले थे, इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, कुटरू थाने में पदस्थ एएसआई नागैया कोरसा अवकाश लेकर रविवार की दोपहर आवापल्ली जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनके लापता होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
Read More:
कोरोना संक्रमित कांग्रेसी नेता की मौत, डिमरापाल मेडिकल कालेज में ली अंतिम सांस… परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में भर्ती https://t.co/LHmR0ujDLx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 29, 2020
सूत्रों के मुताबिक उसूर ब्लाॅक के चेरामंगी के निवासी नागैया कोरसा (55) अवकाश लेकर अपने गांव बाइक से जा रहे थे। वे दोपहर कुटरू से निकले थे। कुछ देर बाद कुटरू से करीब 5 किमी दूर उनकी बाइक सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। उनका कोई पता नहीं चला।
गांव के लोगों ने बाइक देखी और इसकी सूचना थाने में दी। बताया गया है कि उनकी पत्नी दंतेवाड़ा जिले के चिंतालंका में शिक्षिका हैं। एक बेटी का ब्याह जबलपुर में हुआ है। एक लड़का गांव में ही रहता है।
Read More:
जिला अस्पताल में नशे में धुत पड़े रहे डॉक्टर साहब… उधर, चली गई मरीज की जान ! कलेक्टर ने आरोपी डॉक्टर को किया सस्पेंड https://t.co/afoWeMF9tR
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 28, 2020
मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। उन्होंने ‘खबर बस्तर’ को बताया कि कुटरू थाने में पदस्थ एएसआई नागैया कोरसा छुट्टी में जाने निकले थे। कुटरू व नैमेड़ के बीच उनकी बाइक मिली है। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की टीम एएसआई की खोजबीन में लगी है।
Read More:
केन्द्रीय जेल जगदलपुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 31 पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप https://t.co/Xf7UsVbAYQ
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 29, 2020
कहीं अपहरण तो नहीं..!
इधर, इस पूरी घटना को नक्सली वारदात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, यह पूरा इलाका घोर नक्सल प्रभावित है, लिहाजा नक्सलियों द्वारा एएसआई का अपहरण किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। आईजी सुंदरराज के मुताबिक पुलिस ने इस आशंका के मद्देनजर खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन देर शाम तक कोई तसल्लीबख्श खबर नहीं मिल सकी है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |