Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, आत्महत्या की आशंका ! पुलिस मामले की जांच में जुटी के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक युवती का शव पेड़ पर लटकता मिलने से सनसनी मच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सुकमा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंजर्गत महादेव मंदिर के पास सोमवार को एक अज्ञात युवती की लाश पेड़ पर फंदे पर लटकी हुई मिली है। आसपास के लोगों ने पेड़ पर शव को लटकते देख पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना…

Read More

इस जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीते कुछ घंटे से तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ के हालात भी बन गए हैं। भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने बस्तर जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा…

Read More

सुकमा में नक्सलियों ने 2 वाहनों में की आगजनी, पुलिया निर्माण में लगे पोकलेन और शिफ्टर को फूंक डाला के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाते हुए दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। जलाए गए दोनों वाहन एक ठेकेदार के थे। जानकारी के मुताबिक, किस्टाराम थाना क्षेत्र के सिंदूरगुड़ा इलाके में नक्सलियों ने दो वाहनों को फूंक डाला। इस इलाके में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें दोनों गाड़ियां लगी हुई थी। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है। बताया जा रहा है कि…

Read More

बस्तर में मंकी पॉक्स की आशंका : सीआईएसएफ के 2 जवानों में दिखे मंकी पॉक्स के लक्षण, मेडिकल कॉलेज में भर्ती जगदलपुर @ खबर बस्तर। जिस बीमारी से पूरी दुनिया दहशत में है उसका खौफ बस्तर में भी दस्तक दे चुका है। दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के बचेली में तैनात सीआईएसएफ के दो जवानों में मंकी पॉक्स के लक्षण देखे गए हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। दोनों जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इनमें से एक जवान हाल ही में दिल्ली से लौटा है। वहीं दूसरा बचेली में ही था। रविवार…

Read More

बाढ़ में फंसे बुजुर्ग की जवानों ने रेस्क्यू कर बचाई जान… पानी बढ़ने से पेड़ पर चढ़ गया था बुजुर्ग, सुरक्षित निकाला गया के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगतार हो रही बारिश एक बार फिर आफत साबित हो रही है। खासकर दक्षिण बस्तर के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर आ गए हैं। सोमवार को बाढ़ की विभीषिका की तस्वीर सुकमा जिले से सामने आई है, जहां बाढ़ में फंसे एक 80 साल के बुजुर्ग को पुलिस व नगर सेना की टीम…

Read More

पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या… घर से उठाकर ले गए नक्सली, फिर उतार दिया मौत के घाट बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी है। शहीदी सप्ताह के आखिरी दिन नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार की देर रात 10-12 हथियार बंद नक्सलियों…

Read More

कन्या आश्रम की अधीक्षिका को पद से हटाया गया… 6 आश्रमों के अधीक्षक बदले गए, एसी ट्राइबल ने की कार्रवाई बीजापुर @ खबर बस्तर। शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के साथ ही आश्रम-छात्रावासों में अव्यवस्था भी दिखने लगी है। जिले में संचालित आश्रमों के बेहतर संचालन के लिए प्रशासन द्वारा अधी़क्षकों को बदला गया है। वहीं एक आश्रम अधीक्षिका को पद से हटाया गया है। बता दें कि मानसूनी सीजन में मलेरिया, उल्टी दस्त, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिले के कई आश्रमों के बच्चों को मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। जिले मे एक बच्चे की…

Read More

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज… मां की अर्थी को कांधा देकर निकाली शव यात्रा, चिता को दी मुखाग्नि कांकेर @ खबर बस्तर। भारतीय परंपरा के अनुसार माता-पिता का अंतिम संस्कार बेटे ही करते हैं और मुखाग्नि भी वहीं देते रहे हैं, लेकिन अब यह परंपरा टूट चुकी है। अब बेटियां भी किसी से कम नहीं है। ऐसे कई उदाहरण सामने आते रहे हैं, जब बेटियों ने बेटे का यह फर्ज निभाया है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रकाश में आया है, जहां बेटियों ने अपनी मां की अर्थी को कांधा देकर चिता को मुखाग्नि दी…

Read More

बस्तर-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी सभा में जुटे टॉप नक्सली लीडर… हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में मनाया शहीदी सप्ताह, देखिए वीडियो के. शंकर @ सुकमा। शासन और पुलिस प्रशासन बस्तर में नक्सलियों के बैकफुट में जाने का दावा करती है, लेकिन माओवादियों ने बस्तर-तेलंगाना बॉर्डर एरिया में एक बड़ी सभा का आयोजन कर इस दावे को सीधे तौर पर चुनौती दे डाली है। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने बस्तर के अंदरूनी क्षेत्र के जंगलों में जनसभा का आयोजन किया, जिसमें हजारों ग्रामीणों के साथ ही तेलंगाना के कई टॉप नक्सली लीडर भी शामिल हुए। 10 हजार ग्रामीणों के…

Read More

चावल और धान से बनी राखी से सजेगी भाई की कलाई… आदिवासी दीदियां बना रहीं मनभावन राखियां दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश देता है। यह त्यौहार बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। बहन अपने भाई की कलाई पर बड़े प्यार से इस रेशम की डोर के साथ अपना प्यार और विश्वास बांधती हैं। यही धागा राखी के रूप में भाइयों की कलाइयों पर सजता है और भाई जीवन भर हर सुख-दुख में उसका साथ निभाने का वचन देता हैं। ऐसे ही दंतेवाड़ा जिले की आदिवासी महिलाएं अपने हाथों…

Read More