दंतेवाड़ा नक्सली हमला : ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान तभी हुआ धमाका, बस्तर IG सुंदरराज ने हमले पर दिया ये बयान !
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसी बीच माओवादियों ने जवानों से भरे एक वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया।
इस घटना में डीआरजी के 10 जवानों की शहादत हुई है वहीं वाहन के चालक की भी मौत हुई है।
बुधवार की दोपहर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के इस हमले में 10 जवानों समेत कुल 11 लोगों का बलिदान हुआ है।
इधर, इस हमले को लेकर बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी की टीम सर्चिंग पर रवाना हुई थी।
ऑपरेशन पूरा करने के बाद जवानों की टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी उनकी वाहन आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गया। इस घटना में वाहन में सवार डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के 10 जवान एक वाहन चालक की शहादत हुई है।
आईजी ने बताया कि शहीद जवानों के शवों को मुख्यालय लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान बढ़ा दिया गया है।
Read More :-
दंतेवाड़ा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में 10 जवान शहीद, नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ायाhttps://t.co/8dnhBJnwLl
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 26, 2023