भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बस्तर दौरा: दंतेवाड़ा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल होंगे, जगदलपुर में करेंगे जनसभा
दंतेवाडा @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव बुधवार 7 जून की सुबह 8 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से निकलेंगे और दोपहर 2.45 बजे दंतेवाडा पहुंचेगे। यहां वे भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
इसके बाद साव दंतेवाड़ा से किरंदुल के लिए रवाना होंगे और शाम 5.15 बजे माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद किरंदुल में ही उनका रात्रि विश्राम होगा।
अगले दिन 8 जून की सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरंदुल से रवाना होकर 11 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे टाउन क्लब मैदान में भाजपा की जनसभा में शरीक होंंगे।
शाम 4.30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश अभ्यास वर्ग, सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मिलित होंगे और शाम 5..30 बजे केशकाल के लिये रवाना हो जाएंगे।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |