छत्तीसगढ़ के 3 मंत्रियों के विभागों में परिवर्तन, CM भूपेश बघेल ने TS सिंहदेव को सौंप दिया अपना विभाग, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी !
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भूपेश सरकार ने मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। मोहन मरकाम को मंत्रीमंडल में शामिल करने के बाद कुछ अन्य मंत्रियों का विभाग बदल गया है।
TS सिंहदेव
जानकारी के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार अतिरिक्त सौंपा गया है। बात दें कि यह विभाग फिलहाल खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था।
Read More :-
बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए, यहाँ देखिए ऑनलाइन आवेदन, योग्यता व चयन की सम्पूर्ण जानकारीhttps://t.co/lSPKefb0Es
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 10, 2023
ताम्रध्वज साहू
इस फेरबदल में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी कद बढ़ाया गया है। उन्हें गृह और लोनिवि के साथ ही अब कृषि और जैव प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रविंद्र चौबे
वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे को शिक्षा और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इधर, शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले मोहन मरकाम को ST-SC, OBC व अल्पसंख्यक विभाग का प्रभार दिया गया है।
Read More :-
डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को नई जिम्मेदारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा। उन्हें राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाया गया है।
अबतक राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हुआ करते थे। वहीं अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को सौंपी गई है। ऐसे में इनके पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा अभी भी बरकरार रहेगा।
बता दें कि मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद सीएम हाउस में मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।
Read More :-
इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल क्वे अलावा मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, गुरु रूद्रकुमार, शिव डहरिया और कवासी लखमा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विभागों के फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई है।
Read More :-
पेंशन राशि में वृद्धि की घोषणा, राज्य शासन ने जारी किया आदेशhttps://t.co/FcsQPqQWwf
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 13, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |