व्याख्याता भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ व्यापमं ने लिया बड़ा फैसला… यहां देखिए पूरी जानकारी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के ऐसे युवा जो व्याख्याता भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने व्याख्याता भर्ती (ई. एवं टी. संवर्ग) के परीक्षा केंद्रों का विस्तार किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2023 के लिए जब व्यापम ने विज्ञापन जारी किये थे, तो उस समय व्याख्याता (ई. एवं टी. संवर्ग) की परीक्षा को लेकर सिर्फ 5 जिला मुख्यालयों में ही परीक्षा केंद्र बनाये थे।
Read More :-
इस तस्वीर में कितने जानवर छिपे हैं ? सही जवाब देने वाले कहलाएंगे जीनियस, 99% लोग हो चुके हैं फेल!https://t.co/iMdUI6Kf9m
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 27, 2023
लेकिन अब डीपीआई के निर्देश पर व्यापमं ने परीक्षा केंद्रों का विस्तार किया है। अब यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस बारे में व्यापमं द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव के आधार पर व्याख्याता (वाणिज्य, गणित, भौतिकी) भर्ती परीक्षा 2023 हेतु प्रदेश के 05 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये जाने के सम्बंध में व्यापम द्वारा प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक / व्यापम /2023/1744, दिनांक 24.05.2023 को जारी किया गया था।
परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए व्यापम द्वारा व्याख्याता (वाणिज्य, गणित, भौतिकी) भर्ती परीक्षा 2023 हेतु प्रदेश के 30 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा कौन सा फल है जिसे उल्टा करने पर लड़की का नाम आता है… 99% लोग नहीं जानते, क्या आप दे पाएंगे जवाब !https://t.co/0IT0RjaoJc
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 26, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |