छुट्टी ब्रेकिंग: 3 दिनों का अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषणा की जा रही है।
इसी कड़ी में अब मुंगेली जिले के कलेक्टर ने 3 दिनों के अवकाश का ऐलान किया है।
कलेक्टर राहुल देव द्वारा आदेश जारी कर स्थानीय अवकाश की लिस्ट की जारी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 3 दिनों का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 को दशहरा, महानवमी और 13 नवंबर 2023 को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर छुट्टियां रहेंगी।
यहां देखिए आदेश…