पंचायत चुनाव: बीजापुर जनपद में कांग्रेस की मैदानी पकड़ तगड़ी, जिला व जनपद सदस्य की अधिकतर सीटों पर जीते प्रत्याशी
पंकज दाऊद @ बीजापुर। पंचायत चुनाव के पहले चरण में बीजापुर जनपद में भाजपा के मुकाबली कांग्रेस की मैदानी पकड़ ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। पंचायत चुनाव में जिला एवं जनपद सदस्य भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस के ज्यादा हैं।
Read More : CGPSC ने सहायक अभियंता के 89 पदों पर निकाली वैकेंसी… जानिए कैसे करें आवेदन
बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बीजापुर जनपद में तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस समर्थित शंकर कुड़ियम एवं नीना रावतिया उद्दे की जीत हुई है जबकि एक सीट पर भाजपा समर्थित पुष्पा राव जीती हैं।
बीजापुर जनपद में सदस्यों की 11 सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस ने अपने 8 सदस्यों के होने का दावा किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर का कहना है कि उनके आठ सदस्य हैं जबकि भाजपा के दो और निर्दलीय एक सदस्य हैं।
यह खबर पढ़ें…
गंगरेल डैम से लापता बच्ची का शव 42 घंटे बाद हुआ बरामद… नाव पलटने से 2 बच्चों की हुई थी मौत, एक बच्ची थी लापता #CGNews #Chhattisgarh https://t.co/XEXCqwX5Qk
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) January 30, 2020
इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार का दावा है कि 11 में से पांच सदस्य उनकी पार्टी के हैं जबकि तीन निर्दलीय सदस्य हैं। बाकि कांग्रेस के हैं। अब देखना है कि जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर किस दल का नेता आसीन होता है।
आठ सरपंच निर्विरोध
बीजापुर जनपद में 36 पंचायत हैं और इनमें आठ स्थानों पर सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 28 सरपंच चुनाव जीतकर आए हैं। अब इनमें भाजपा, कांग्रेस और जेसीसी के कितने सदस्य हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |