सुहागरात में पत्नी ने कर दिया कांड, CRPF जवान का काट दिया ये अंग ! दो दिन पहले ही कोर्ट में की थी शादी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ एक CRPF जवान के साथ ऐसी दर्दनाक घटना घटी है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
दरअसल, सीआरपीएफ जवान की प्रेमिका ने पहले तो युवक पर दबाव डालकर कोर्ट में शादी रचाई फिर होटल में उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया।
गंभीर रूप से जख्मी सीआरपीएफ जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपित युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सुकमा (छत्तीसगढ़) में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान का बिहार के पटना निवासी युवती से पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Read More :-
79 के बीच छुपे 76 को ढूंढ लिया तो कहलाएंगे जीनियस, बाज की नजरों वाले ही देंगे सही जवाब, 99% लोग हुए फेलhttps://t.co/7GR6VZlrbp
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 8, 2023
इस बीच जवान के घरवालों ने उसकी शादी शिवहर की रहने वाली एक लड़की से तय कर दी। इसी महीने 23 जून को जवान की शादी होनी थी, जिसकी जानकारी उसकी प्रेमिका को लग गई।
इस बात से नाराज युवती ने अपने प्रेमी सीआरपीएफ जवान को फोन कर शादी का दबाव डाला और कहा कि पटना आ जाओ नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।
प्रेमिका की धमकी से युवक घबरा गया और किसी तरह छुट्टी लेकर 3 जून को सुकमा से सीधे पटना पहुंचा और एक होटल में रुक गया।
Read More :-
वेतन वृद्धि : सरकार ने इन जवानों का बढ़ाया मानदेय, 6400 रूपए तक बढ़ी सैलरी, आदेश जारीhttps://t.co/vMhw8YFtQ8
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 4, 2023
कोर्ट में की थी शादी
युवती द्वारा अत्यधिक दबाव बनाने पर जवान को शादी के लिए राजी होना पड़ा और दोनो ने 5 जून को पटना सिटी कोर्ट में शादी कर ली।
शादी के बाद दोनों गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल पहुंचे, जहां युवती एक बार फिर जवान को शिवहर की लड़की से शादी तोड़ने का दबाव देने लगी।
होटल में हुआ विवाद
इसी बात पर होटल में दोनों के बीच नोंकझोक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई युवती ने जवान के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया।
Read More :-
2000 के बाद अब 500 का नोट बंद करेगी सरकार ? जारी होंगे ₹1000 के नए नोट, RBI ने दी बड़ी जानकारी !https://t.co/7WoVCjw9cV
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 8, 2023
फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवती को हिरासत में ले लिया है। युवती मूलत: दरभंगा की रहने वाली है, जो पिछले 4 सालों से पटना में रहकर पढ़ाई करती है।
गांधी मैदान थाना के एसएचओ सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि बुधवार की रात होटल में युवती ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया है।
घटना के बाद घायल जवान का काफी खून बह रहा था और वह मदद के लिए चिल्लाता कमरे से बाहर भागा। घायल अवस्था में होटल के कर्मचारी उसे पीएमसीएच ले गए।
बताया जा रहा है कि अभी जवान की हालत खतरे से बाहर है। वहीं आरोपित युवती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Read More :-
Interesting GK Question: एक लड़की दिल्ली में रहती है जिसकी उम्र 21 साल है और उसकी मां की उम्र 18 साल है… बताओ यह कैसे संभव है?https://t.co/ZQhgdCt1qM
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |