रक्षाबंधन से पहले हजारों कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। महंगाई भत्ते को 16% से बढ़ाया गया है।
इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के साथ ही अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा हुआ है।
इतना बढ़ा DA
राज्य के पांचवा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है।
3 महीने बाद राज्य शासन द्वारा उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया है। वर्तमान में कर्मचारियों को 427 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा था। जिसे बढ़ाकर 443% कर दिया गया है।
इसमें 16% प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बढे हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी 2024 से किए जाने का निर्णय लिया गया है। 5000 से अधिक कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
इस वजह से अटक गई थी वृद्धि
इससे पहले राज्य के अन्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा मार्च महीने में की गई थी। सातवें वेतनमान प्राप्त कर रहे सभी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मार्च महीने में ही बढ़ा दिया गया था।
हालांकि पांचवें वेतनमान प्राप्त करें कर्मचारियों के लिए से 3 महीने की देरी से बढ़ाया गया है। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लागू होने के कारण इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते अटक गए थे।
शुक्रवार को आदेश जारी
अब वित्त सचिव सी षणमुगम ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार 1 जनवरी से 30 जून तक के बढे हुए महंगाई भत्ते की एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा।
1 जुलाई से महंगाई भत्ते का भुगतान नियमित वेतन के साथ किए जाने का निर्णय लिया गया है।
वेतन में 1000 से 6000 रूपए तक का इजाफा
इससे उत्तराखंड के कर्मचारियों के वेतन में 1000 से 6000 रूपए तक का इजाफा निश्चित है।
हालांकि यह आदेश उत्तराखंड के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्य और सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
राज्य सरकार द्वारा इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के खाते में 38000 से 40000 तक की राशि भेजी जाएगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।