DA Hike: नए साल से पहले कर्मचारियों की मौज, महंगाई भत्ते में इजाफा, राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
DA Hike: दोस्तों, साल 2023 सरकारी कर्मचारियों के लिहाज से बहुत अच्छा रहा है। इस साल केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों को कई सारे बेनिफिट दिए गए हैं।
अब साल का अंतिम महीना चल रहा है, जिसके चलते कर्मचारी नए साल 2024 को लेकर काफ़ी उत्सुक है कि उन्हें सरकार की तरफ से क्या क्या बेनिफिट मिलेंगे।
क्रिसमस का त्यौहार नजदीक है और नया साल भी आने वाला है। ऐसे में गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारीयों को भी क्रिसमस डे और नए साल के अवसर पर कई तरह के बेनिफिट देखने को मिल सकते हैं।
इसी कड़ी में अब एक राज्य सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसकी शुरुआत कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से अपने सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस का जबरदस्त तोफहा दिया है।
बता दें कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को बढ़ाने का आदेश दिया है।
सरकार के इस फैसले से राज्य के 55000 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने वाला है।
मुख्यमंत्री की तरफ से स्पष्ट तौर पर घोषणा कर दी गई है कि कर्मचारियों को जल्द से जल्द दिसंबर महीने की सैलरी उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाए। वहीं उनके महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी भी की जाए।
खुद मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की तरफ से X पर इससे जुड़ी हुई एक जानकारी शेयर की गई है, जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों को क्रिसमस की बधाई दी है।
उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ”हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकारी कर्मचारियों के दिसंबर माह का वेतन बहुत जल्द उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। और सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन परसेंट की बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी गई है।”
राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 36% का महंगाई भत्ता दिया जा रहा था लेकिन अब इसमें 3% बढ़ोतरी करके महंगाई भत्ते को 39 % कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले के चलते कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मेघालय सरकार ने अपने कर्मचारियों को यह क्रिसमस का गिफ्ट दिया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।