इस्तीफे के बाद भी डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पास रहेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा, इस आयोग के बनाए गए अध्यक्ष
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव से पहले बदलाव और उथल-पुथल का दौर जारी है। शुक्रवार को पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली।
इससे एक दिन पहले गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया था। उनके स्थान पर मरकाम को मंत्री बनाया गया है। वहीं अब डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा। उन्हें राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाया गया है।
अबतक राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हुआ करते थे। वहीं अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को सौंपी गई है। ऐसे में इनके पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा अभी भी बरकरार रहेगा।
बता दें कि मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद सीएम हाउस में मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।
Read More :-
इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल क्वे अलावा मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, गुरु रूद्रकुमार, शिव डहरिया और कवासी लखमा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विभागों के फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई है।
सूत्रों की मानें तो मोहन मरकाम को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ ही सहकारिता विभाग भी दिया जा सकता है। इसके अलावा हाल ही में डिप्टी सीएम बनाए गए टीएस सिंहदेव को भी किसी नए विभाग की जिम्मेदारी दिए जाने के आसार हैं।
Read More :-
पेंशन राशि में वृद्धि की घोषणा, राज्य शासन ने जारी किया आदेशhttps://t.co/FcsQPqQWwf
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 13, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |