नक्सली साजिश को DRG जवानों ने किया नाकाम, सर्चिंग के दौरान 5 किलो वजनी IED बरामद… फोर्स को निशाना बनाने माओवादियों ने कुकर में प्लांट कर रखा था बम
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों की ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया। सर्चिंग के दौरान जवानों ने जंगल से 5 किलो वजनी आइईडी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि नक्सली साजिश की सूचना मिलने के बाद डीआरजी के जवान ताडोकी थाना क्षेत्र से जंगलों में सर्चिंग पर रवाना हुए थे।
गश्त के दौरान जवानों की टीम ने मानकोट के जंगलों में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आइईडी को ढूंढ निकाला और इसे मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया।
माना जा रहा है कि नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकलने वाले सुरक्षा बल जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इस आइईडी को प्लांट कर रखा था।
लेकिन जवानों की सतर्कता से जहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया, वहीं माओवादियों की यह साजिश भी कामयाब नहीं हो सकी।