Employees Duty, Employees Benefit, forest Employees Benefit : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा गया है।
ऐसे में किसी भी कर्मचारी अधिकारी की चुनावी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। अब तक अधिकारी वर्ग के दो एसडीओ 6 रेंजर स्तर के अधिकारियों के लिए चुनावी ड्यूटी आदेश हुए थे। जिन्हें निरस्त कर दिया गया है।
कर्मचारी लगातार कर रहे थे विरोध
बता दे वन विभाग के साथ ही टाइगर रिजर्व और पचमढ़ी में वन अमला तैनात रहता है। आगामी चुनाव को देखते हुए निर्वाचन में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिसका कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे थे। अधिकारी कर्मचारी के विरोध के बाद आखिरकार महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
जिसमें लोकसभा चुनाव में जिले में किसी भी वन अधिकारी और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इससे पहले कई अधिकारियों के लिए चुनावी ड्यूटी के आदेश जारी किए गए थे। जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।
वनों की सुरक्षा चुनाव के दौरान भी पुख्ता
इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सहित पचमढ़ी में पर्यटन संबंधित गतिविधि होने से सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की तैनाती आवश्यक है। हाई कोर्ट के इस निर्णय से वनों की सुरक्षा चुनाव के दौरान भी पुख्ता होगी।
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। इसके साथ ही अवैध कटौती और शिकार सहित अन्य घटनाएं भी होने की आशंका रहती है।
जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी में होनी आवश्यक है। उन्हें दूसरे विभाग में ड्यूटी नहीं लगाई जानी चाहिए।
चुनावी आदेश रद्द
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद ही चुनावी आदेश को रद्द किया गया है। जिसके साथ ही अब नर्मदा पूनम जिले के किसी भी अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनावी कार्य में नहीं लगेगी। उन्हें चुनावी कार्य से मुक्ति मिलेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |