एमपी में पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है! अब आपके जन्मदिन और वेडिंग एनिवर्सरी पर अवकाश का लाभ मिलने वाला है।
यह पहल न केवल आपके जिन्दगी के विशेष दिनों को और भी खास बनाएगी, बल्कि आपके परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी देगी।
इस नई पहल के लिए विभागीय स्तर पर डाटा तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इस संबंध में आदेश भी जारी किया जाएगा। इससे कर्मचारियों में न केवल उत्साह बढ़ेगा बल्कि उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी।
तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आपका अगला बर्थडे और एनिवर्सरी छुट्टी के साथ आने वाला है!
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रबंधन द्वारा लगातार नए फैसले लिए जा रहे हैं।
पिछले दिनों कर्मचारियों को जन्मदिन पर अवकाश देने की योजना शुरू की गई थी। अब उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ पर भी अवकाश देने की घोषणा की गई है।
कुछ समय पहले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैफिक अफसर ऑफ द वीक अवार्ड की घोषणा भी की गई थी। अब कर्मचारियों को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर भी छुट्टी मिलेगी।
डीएसपी अरविंद तिवारी ने बताया कि शहर में करीब 700 से अधिक कर्मचारियों में प्रतिदिन के हिसाब से एक या दो लोगों का अवकाश होगा।
इसके लिए डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। जल्दी योजना शुरू की जाएगी।
ट्रैफिक ऑफिसर ऑफ द वीक अवार्ड
इससे कर्मचारी अपने परिवार के साथ वर्षगांठ बना पाएंगे। कर्मचारी को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैफिक ऑफिसर ऑफ द वीक अवार्ड के भी घोषणा की गई थी।
ट्रैफिक में बेहतर कार्य की समीक्षा के बाद कर्मचारियों को अवार्ड दिया जाता है।
जन्मदिन पर छुट्टी का आदेश जारी
एमपी में सरकारी कर्मचारियों को जन्मदिन पर छुट्टी का आदेश जारी किए गए। इस पर अमल भी शुरू किया गया है।
प्रदेश के ट्रैफिक विभाग ने जन्मदिन पर अवकाश की पहल की है। इंदौर के दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को जन्मदिन पर छुट्टी देकर इसकी शुरुआत की गई थी।
अब प्रदेश में सरकारी अमल को उनके जन्मदिन पर अवकाश का लाभ दिया जा रहा है।
छुट्टी पर घोषित प्रतिबन्ध
पुलिस विभाग में छुट्टी पर घोषित प्रतिबन्ध रहता है। घर में शादी जैसे अवसरों पर ही उन्हें छुट्टी मिल पाती है। ट्रैफिक पुलिस में और ज्यादा दिक्कत होती है।
यातायात पुलिसकर्मियों के लिए वह अवकाश के बारे में सोचते तक नहीं है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।
कर्मचारियों को अब उनके बर्थडे पर छुट्टी मिलेगी
ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को अब उनके बर्थडे पर छुट्टी मिलेगी। इंदौर में यातायात डीएसपी ने घोषणा की है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी अपने जन्मदिन खुलकर बना सके। इसके लिए उन्हें बाकायदा अवकाश दिया जाएगा।
वेडिंग एनिवर्सरी पर भी अवकाश की सुविधा
जन्मदिन पर छुट्टी का लाभ देने के बाद अब उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी पर भी अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए डाटा तैयार किया जा रहा है। जल्दी इसके आदेश जारी किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Retirement Age Hike: रिटायरमेंट आयु में 2 वर्ष की वृद्धि संभव, कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी!
7th Pay Commission: कर्मचारियों को जुलाई में मिलेगा गिफ्ट, DA Hike बढ़कर होगा 53 फीसद, मिलेगा एरियर, खाते में आएंगे इतने रुपए
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।