IMD Weather Update, Weather Update, Mausam Update, Weather Today, Weather Forecast, Mausam Today : देश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। कोहरे की घनी चादर है। इसके साथ ही पश्चिम भारत के कई हिस्से में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।
कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम मॉडल के मुताबिक इस सप्ताह के बाकी दिनों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। कई राज्यों में बहुत घने कोहरे के साथ ठंड से गंभीर ठंड की स्थिति निर्मित होगी।
Employees OPS 2024 : क्या राज्य में बंद होगी ‘पुरानी पेंशन योजना’? सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश
25 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी की रात और सुबह घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना जताई गई है।
IMD Weather Update : सीवियर कोल्ड की चेतावनी जारी
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कई क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। दृश्यतथा 50 मीटर तक होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर पश्चिम क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सीवियर कोल्ड की चेतावनी जारी करते हुए कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है।
दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 25 से 28 जनवरी तक पश्चिम हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग जगह बर्फबारी और बारिश का कारण बनेगा। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर अंतिम साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मराठवाड़ा और आसपास के निचले स्तर पर सरकुलेशन निर्मित हो रहा है।
जिसके कारण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update :हल्के से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी
अगले 2 से 3 दिनों में अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्के से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि असम मेघालय मणिपुर सिक्किम में भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।
28 जनवरी तक पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड हिमाचल उत्तराखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा मेघालय मिजोरम त्रिपुरा में घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है।
27 जनवरी तक झारखंड के कई क्षेत्रों में सीवियर कोल्ड डे के साथ घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
IMD Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान
अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जाएगा।
न्यूनतम तापमान और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी।
जिससे मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे जबकि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना कम जताई गई है।
उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 27 जनवरी तक शीतलहर का अनुमान जारी किया गया है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के साथ ही बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया गया है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |