Employees Salary Hike: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। निजी क्षेत्र में लाखों कर्मचारी कार्यरत हैं। उनकी वेतन वृद्धि एक बार फिर से देखी जाएगी।
31 मार्च 2024 के अंत तक सभी कारपोरेट और प्राइवेट लिमिटेड संस्थाओं के अप्रेजल फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Employees Salary Hike : वेतन वृद्धि का तोहफा
अप्रेजल फॉर्म भरने की प्रक्रिया वह प्रक्रिया है। जिसमें इसका संस्थान के कर्मचारियों की प्रगति और उनके वेतन विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।
कर्मचारियों को हर साल के अंत में कुछ percentage की वेतन वृद्धि का तोहफा दिया जाता है। वहीं कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति का भी लाभ दिया जाता है।
निजी क्षेत्र के ज्यादा क्षेत्र में कर्मचारियों को वेतन बाजार के रूप के हिसाब से बढ़कर करता है। ऐसे में आर्थिक मंदी हो तो वेतन वृद्धि न के बराबर होती है, जबकि आर्थिक प्रगति तेजी से हो रहा हो तो कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलता है।
आईए जानते हैं इस वर्ष के सर्वे में भारत में निजी कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि कितनी होने वाली है।
Employees Salary Hike : कर्मचारियों के वेतन में औसत 9.5% की वृद्धि
इधर हाल ही में भारत में वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर के लिए एऑन सर्वे द्वारा सर्वे किया गया था। 2024 में कर्मचारियों के वेतन में औसत 9.5% की वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।
हालांकि, यह पिछले साल 2023 के औसत 9.7% से कम है। लेकिन एशिया पेसिफिक देश के संदर्भ में यह सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसके लिए 1414 कंपनियों के data का विश्लेषण किया गया था।
माना जा रहा है कि भारत में कोरोना महामारी के बाद 2022 में जिस तरह से अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा, उस हिसाब से अधिकतम सिंगल डिजिट में वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।
2024 में पिछले साल की तुलना में महंगाई कम रहने का अनुमान जताया गया है।
Employees Salary Hike : इन क्षेत्रों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
प्रौद्योगिकी मंच और उत्पाद के लिए वेतन में 9.5% की वृद्धि होगी जबकि वैश्विक क्षमता केंद्र के लिए वेतन में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि होगी प्रौद्योगिकी परामर्श और सेवाओं के लिए वेतन वृद्धि 8.2 प्रतिशत की जा रही है।
वित्तीय संस्थान में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि होगी। विनिर्माण में 10.1% जबकि जीवन विज्ञान में 9.9% की वृद्धि होनी है।
रसायन के क्षेत्र में 9.7% की वृद्धि हो सकती है जबकि खुदरा व्यवसाय में 8.4% की वृद्धि हो सकती है।
ई-कॉमर्स में 9.02 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है जबकि व्यावसायिक सेवाओं में 9.7% की वेतन वृद्धि देखी जा सकती है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |