Astrology, Falgun Purnima, Falgun Purnima Rashifal : वैदिक ज्योतिष में फाल्गुन मास का अधिक महत्व है। हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन को बेहद शुभ माना जाता है।
फागुन पूर्णिमा पर भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
ऐसे में इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से धन दौलत ऐश्वर्य में समृद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी सदैव बनी रहती है।
बता दे कि वर्ष 2024 में फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। लक्ष्मी की भरपूर कृपा इन राशियों पर बरसने वाली है।
इन राशियों को मिलेगा फाल्गुन पूर्णिमा का लाभ
मेष
मेष राशि के जातकों को फाल्गुन पूर्णिमा का लाभ मिलेगा। यह उनके लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अच्छा व्यवहार करते हैं तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। ऐश्वर्या और सुख में वृद्धि होगी।
कन्या
कन्या राशि के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा होने वाला है। वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्यार बना रहेगा।
दोस्तों और परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी आसार नजर आ रहे हैं।
धनु
धनु राशि के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। पूर्णिमा का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार करेंगे। लंबे समय से परेशान है तो परेशानी का हल निकलेगा। इसके साथ ही समस्याएं समाप्त होगी।
नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की कृपा भी देखने को मिलेगी।
फाल्गुन पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप आपके लिए हितकारी हो सकता है।
इन मंत्रों का करें जाप
- ओम नमो: नारायणाय।।
- ओम नमो : भगवते वासुदेवाय।।
- ॐ हीं श्रीं लक्ष्मीभयो नम:।।
- ॐ हीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी सामग्री और गणना की सटीकता और विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। ज्योतिष में पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं से यह जानकारी अब तक पहुंचाई गई है। हम (Khabar Bastar) इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |