कोरोना अलर्ट: संकट की घड़ी में ड्यूटी और फर्ज दोनों निभा रहीं हैं समूह की महिलाएं…जिला हॉस्पिटल में इस तरह वितरित किया जा रहा मरीजों को भोजन
के. शंकर @ सुकमा। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वायरस के संक्रमण से बचने लोग घरों में कैद हैं। जरूरी कामों से कोई बाहर निकल भी रहा है तो पूरी एहतियात के साथ। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी स्व सहायता समूह की महिलाएं अपनी ड्यूटी और फर्ज दोनों बखूबी निभा रही है।
बता दें कि नोबल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को जिला हॉस्पिटल में विशेष चिकित्सा दिया जा रहा है। इसमें अभूतपूर्व कार्य डॉक्टर एवं नर्स का है, परंतु इसी अस्पताल में मरीजों का ख्याल रखने के लिए साधना स्व-सहायता समूह की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।
Read More:
लॉकडाउन में कालाबाजारी: किराना स्टोर में SDM ने दी दबिश, 5000 का लगाया अर्थदण्ड https://t.co/gQ3AxDdA2P
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) March 28, 2020
समूह की महिलाओं द्वारा विशेष सावधानियों के साथ मरीजों को समय समय पर उपयुक्त भोजन वितरित किया जा रहा है। ताकि मरीजों की सेहत दुरुस्त हो सके। ऐसे कठिन परिस्थितियों में भी ये महिलाएं अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रही हैं।
कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का बहुत सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसमें सबसे मुख्य है सोशल डिस्टेंस।
दरअसल, Covid-19 का संक्रमण मनुष्य से मनुष्य में फैलता है। इसलिए विशेष सावधानियां बरतते हुए समूह के सदस्यों प्रियंका डेनियल, मनीषा कश्यप, लक्ष्मी देशमुख, यशोदा साहू, शालिनी दास एवं अन्य साथियों द्वारा भोजन पकाने से लेकर बांटने तक विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |