CG बड़ी खबर: बाल-बाल बचे मंत्री TS सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त… डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी के दोनों टायर फटे
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हुई है।
हादसे के वक्त मंत्री सिंहदेव गाड़ी में सवार थे। राहत की खबर यह है कि सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य मंत्री सकुशल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अकलतरा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान नांदघाट के पास उनकी इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि दोपहिया गाड़ी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद गाड़ी के दोनों टायर फट गए।
हालांकि, इस हादसे में मंत्री टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। वहीं उनके अलावा किसी के भी हताहत होने की भी कोई खबर नहीं आई है।
हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए। बता दें कि इस हादसे में मंत्री टीएस सिंहदेव पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।