भारी बारिश: अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन 12 राज्यों में होगी जारदार बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
बताया जा रहा है कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक ताजा चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसकी वजह से देशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कई राज्यों में 12 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछेक राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और कोंकण, गोवा में भारी बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
IMD के अनुसार, आज यानी 10 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से व्यापक स्तर की बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 12 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ तेज वर्षा की संभावना है।
देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी बारिश की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत में 9 सितंबर से शुरू हुई बारिश के 11 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान है।
अरुणाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को बारिश का मौसम रहने की संभावना है। वहीं असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर 12 सितंबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल और बिहार भी गरज के साथ तेज बरसात के आसार बने हुए हैं। अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में 12 सितंबर तक और ओडिशा में 12- 13 सितंबर को इसी तरह का बारिश का मौसम बने रहने का अनुमान है।
इसी तरह 12 सितंबर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस मौसमी परिवर्तन की वजह से कहीं पर हल्की तो कहीं पर तेज बरसात होगी। कुछेक जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |