SP ट्रांसफर लिस्ट : IPS अफसरों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल में पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा बुधवार को IPS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में कुल 04 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
यहां देखिए आदेश…
इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर…
– पारूल माथुर, उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर को छसबल सरगुजा रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
– प्रखर पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– राजेश कुकरेजा, पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ को प्रथम वाहिनी, छसबल भिलाई का सेनानी बनाया गया है।
– आशुतोष सिंह, सेनानी 13वीं वाहिनी, छसबल कोरबा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का नया एसपी बनाया गया है।
Read More :-
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारीhttps://t.co/7skwdxjDAW
— Khabar Bastar (@khabarbastar) February 3, 2023