IED ब्लास्ट में DRG जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया है।
घटना के बाद जख्मी जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान सर्चिंग पर निकले थे। वापसी के दौरान जांगला थाना क्षेत्र के दुरधा गांव के करीब आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी जवान घायल हो गया है।
जख्मी जवान का नाम सन्नू हेमला बताया जा रहा है। ब्लॉस्ट के फौरन बाद आरक्षक सन्नू हेमला को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लॉस्ट की चपेट में आए जवान को मामूली चोटें आई है। इधर, घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |