IMD Alert, IMD Weather Update, Weather Forecast, Mausam : दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर निर्मित हुआ है। जिसके कारण उड़ीसा पश्चिम बंगाल और झारखंड में मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखी जा सकती है।
साथ ही 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तापमान में भी 2 से 3% की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। राजधानी दिल्ली में भी तेज हवा के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है।
दिल्ली में हल्की से मध्य बारिश का अलर्ट
गर्मी का दौर दिल्ली में तो शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज धूप के साथ तापमान में भी इजाफा देखा जाएगा। फिलहाल दिल्ली में हल्की से मध्य बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात हुई बारिश के कारण दिल्ली में मौसम सुहाना बना हुआ है।
हीट वेव का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी
बिहार में हीट वेव का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के कारण राज्य सरकार ने दोपहर 3:00 तक घर से नहीं निकलने की हिदायत होती है। सोमवार को दिल्ली के अलावा उड़ीसा छत्तीसगढ़ बिहार के कुछ हिस्से में लू की स्थिति बनी रहेगी। 22 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर हीट वेव की चेतावनी है। बिहार झारखंड और उड़ीसा के कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकते हैं।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि एक बार फिर से तापमान में इजाफा होने का पूर्वानुमान जताया गया है। तेज हवा चलेगी, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। 21 से 30 अप्रैल के बीच पंजाब हरियाणा में बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का Alert जारी किया गया हैं।
पर्वतों पर भी बर्फबारी
27 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। पर्वतों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। 26 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की सी मध्यम बारिश की जा सकती है।
केरल कर्नाटक तमिलनाडु सहित रायलसीमा आदि क्षेत्र में हल्क-मध्य में बारिश का पूर्वानुमान है जबकि विदर्भ राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र में भी तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। गोवा में भी गर्मी का दौर शुरू होगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |