IMD Weather Alert, Mausam Alert, IMD Weather Update, Heatwave, Monsoon : एक तरफ जहां कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है।
देर शाम अचानक से बादल घिरने के साथ ही बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिले हैं।
इसके साथ ही न्यूनतम तापमान की गई है। इस सप्ताह कई राज्यों में बारिश की संभावनाएं जताई गई है।
जबकि बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश उड़ीसा और आंध्र प्रदेश जैसे क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति रहने वाली है।
26 अप्रैल शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
दरअसल उत्तर भारत में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 26 अप्रैल शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
जिसके कारण मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। 26 से 30 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर मुजफ्फराबाद गिलगित बारिश सहित बर्फबारी देखी जा सकती है।
इसके साथ हिमाचल और उत्तराखंड में 27 से 30 अप्रैल के बीच बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
राजस्थान मध्य प्रदेश में भी मौसम बदल सकता है। साथ पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 26 से 30 अप्रैल के बीच तेज हवा चलने का अनुमान है।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी हल्की बारिश
साथ ही बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी 26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब हरियाणा में भी ओलावृष्टि देखी जा सकती है। मध्य प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है।
संभावनाएं बन रही है कि महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं केरल कर्नाटक तमिलनाडु में भी 24 से 26 अप्रैल के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट
अगले 5 दिनों तक पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से सहित उड़ीसा झारखंड में हीट वेव की स्थिति रहेगी।
इसके अलावा कर्नाटक यणम झारखंड सिक्किम बिहार तेलंगाना उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |