IMD Rain Alert, IMD Weather Update, Mausam : देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी की भारी दस्तक देखी जा रही है। इसी भी शुक्रवार को उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएंगे। बारिश से मौसम गुलजार बना रहेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में 2 अप्रैल तक बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
उत्तर पश्चिम भारत में 30 और 31 मार्च को चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली एनसीआर में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड हिमाचल में बर्फबारी देखी जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा पंजाब राजस्थान और नई दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट
कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मध्य भारत में तापमान में इजाफा होगा। बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। महाराष्ट्र और गोवा में भी तापमान 40 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। उत्तराखंड में मौसम बदल रही है। ओलावृष्टि सहित तूफान की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून गढ़वाल हरिद्वार टिहरी और उत्तरकाशी में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने का पूरा अनुमान जारी किया गया है।
बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी
दिल्ली एनसीआर सहित आज मेरठ और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई। हल्की बारिश के साथ ही इन क्षेत्रों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गयाहै। चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है जबकि राजस्थान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा सहित सिक्किम में बारिश की संभावना जताई गई है।
खबर बस्तर की पॉपुलर खबरें आपने पढ़ी क्या...!
- Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
- अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें।
- कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें।
- Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें।
- सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
- khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |