Weather Update, IMD Weather Update, Weather Today, Aaj ka Mausam, IMD Weather Forecast, Mausam Update : आज से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। दिल्ली में एक बार फिर से बारिश की स्थिति निर्मित होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार के कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा में भी मौसम बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है
झारखंड सहित पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में आज हल्के से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। आज 24 फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर हल्का पश्चिमी विक्षोभ निर्मित होगा। जिसके कारण मौसम में इसके प्रतिकूल प्रभाव नजर आने वाले हैं।
IMD Weather Update : बर्फबारी तेज होने की चेतावनी जारी
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश बढ़ेगी। जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित, मुजफराबाद सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी तेज होने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब में मौसम बदलने वाला है। इन क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी दिल्ली में बारिश देखी जा सकती है
IMD Weather Update : मध्यम बारिश की चेतावनी जारी
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने की स्थिति निर्मित हो सकती है जबकि दक्षिणी राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा। आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। तापमान में इजाफा होगा। पूर्वी क्षेत्र की बात करें तो असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम में आसमान में बादल छाए रहेंगे। देश से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update : तापमान में गिरावट
इसके अलावा कई क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है। 25 से 27 फरवरी के बीच राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। साथ ही मध्यम बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 से 27 फरवरी के बीच मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना जताई गई है। तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उड़ीसा क्षेत्र में भी मध्यम बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही तेज हवा चलेगी 40 से 50 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |