IMD Alert, IMD Weather Update : मार्च की शुरुआती दिनों में मौसम सुहावना बना हुआ है।हालांकि जल्द ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
दिल्ली, एनसीआर में गर्मी सताने लगी है। उत्तर प्रदेश, बिहार में भी तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। तेज धूप निकल रही है लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शुष्क हवा चल रही है मौसम शुष्क होने की वजह से आद्रता में भी कमी देखी जा रही है।
शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। फिलहाल कोई अतिरिक्त सिस्टम भी सक्रिय नहीं है।
दिल्ली, एनसीआर में गर्मी से हल्की राहत दिन ढलने के बाद मिल रही है। तापमान में दिन बढ़ाने के साथ ही बढ़ोतरी देखी जा रही है।
16 से 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस की न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
19-20 मार्च को बारिश की चेतावनी
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19-20 मार्च को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हल्की ठंड का भी एहसास होगा। फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
कहीं-कहीं आसमान में बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। नोएडा में भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है
भोपाल इंदौर रांची रायपुर में भी मौसम साफ
गाजियाबाद आगरा पटना लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। जयपुर, भोपाल, इंदौर, रांची, रायपुर में भी मौसम साफ रहेगा।
हालांकि, रांची के कुछ हिस्से में आसमान में बादल छा सकते हैं। मुंबई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखी जा सकती है
कुछ हिस्से में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान
केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के कुछ हिस्से में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
जम्मू कश्मीर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बर्फबारी देखी जा सकती है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा।
तापमान में लगातार इजाफा
बिहार में भी तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। गर्मी की मार तेज हो रही है। वहीं 20 डिग्रीसेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।
तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं 19 मार्च से एक बार फिर से मौसम बदलेगा।
मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव
इसके साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। पूर्वी राज्यों में भी मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगे। तापमान में इजाफा होगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल सिस्टम सक्रिय होने के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |