IMD Weather Update, Weather Update, Mausam, Heatwave Alert : मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जाकर राज्यों में भारी-बड़ी से चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।
मौसम विज्ञान के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 3 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर भारत में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी तरफ हल्के से मध्यम बारिश भी देखी जा सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंधी और तूफान देखने को मिल सकता है।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। इसका प्रभाव बिहार, झारखंड इन क्षेत्रों में तापमान में इजाफा होगा। जिसके कारण भीषण गर्मी का असर शुरू होगा।
बांग्लादेश के ऊपर एक सरकुलेशन बन रहा
मौसम विभाग में अपनी ताजा रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि बांग्लादेश के ऊपर एक सरकुलेशन बन रहा है। जिसके कारण अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर में त्रिपुरा में 10 अप्रैल तक अलग-अलग जगह पर आंधी तूफान और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां उत्तर की तरफ यह स्थिति बनी रहेगी। वहीं दक्षिण पश्चिम बंगाल में तापमान में भारी इजाफा देखा जाएगा।
अलग-अलग हिस्से में ही Heatwave की संभावना
मौसम विभाग द्वारा 7 अप्रैल तक कर्नाटक उड़ीसा पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्से में ही Heatwave की संभावना जताई जा रही है।
साथ ही 4 से 6 अप्रैल तक झारखंड आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा के अलग-अलग स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़कर 40- 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर तापमान रिकार्ड किया जा सकता है।
4 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का असर
4 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके कारण उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान हल्के कम रहने की संभावना है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।
दिल्ली में मौसम खुशनुमा
फिलहाल यह स्थिति बनी रहने वाली है। दिल्ली में मौसम खुशनुमा हुआ है। आंधी तूफान में बारिश के बाद मौसम ठंडा देखा जा रहा है।
इसके साथ ही बादलों का आगमन जारी है। दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |