IMD Weather Update, Weather Today, Mausam, Weather Alert : देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक बार फिर से हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में भयानक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कई स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।
30 अप्रैल तक गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल उड़ीसा के कोई क्षेत्र सहित बिहार और झारखंड में गंभीर हीट वेवकी स्थिति जारी की गई है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
वही मौसम विभाग के मुताबिक बिहार झारखंड तेलंगाना तमिलनाडु उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चढ़ने की संभावना जताई गई है। 30 अप्रैल तक के सिलसिला जारी रहेगा।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश कोकण और गोवा में भी तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।
चंडीगढ़ हरियाणा दिल्ली में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम कार्यालय द्वारा राज्य के अधिकांश क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की भविष्यवाणी की गई है। चंडीगढ़ हरियाणा दिल्ली में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। इन क्षेत्रों में लगातार बारिश सहित ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
हिमाचल में मौसम बदल गया
हिमाचल में मौसम बदल गया है। उत्तराखंड हिमाचल में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। तेज हवा के साथ हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।
कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
अगले दो दिन के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
28 से 30 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर मुजफ्फराबाद हिमाचल के कुछ हिस्से में भारी बारिश और बर्फबारी का Alert जारी किया गया। अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
दो राज्यों में भीषण बर्फबारी का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ मराठवाड़ा तेलंगाना छत्तीसगढ़ और दक्षिण उड़ीसा सहित मध्य प्रदेश में तेज हवा चलेगी।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश alert जारी किया गया है। दो राज्यों में भीषण बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें जम्मू कश्मीर के साथ हिमाचल शामिल है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |