IMD Weather Update, Weather Update, Mausam, IMD Alert, Weather Forecast, Mausam Alert : मौसम में परिवर्तन का दौर जारी अगले 5 दिनों तक एक के बाद एक दो पश्चिम में विक्षों बनेंगे। जिसके कारण हिमालय क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 7 फरवरी तक सिलसिला जारी रहने वाला है।
IMD Weather Update : हल्की बारिश की संभावना
वही 5 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग द्वारा अपडेट में स्पष्ट किया गया है कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के अलावा बिहार में भी कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिलेगी।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के तीन संभागों में भी मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में बारिश का भी पूर्वानुमान है।
IMD Weather Update : अगले 5 दिनों तक बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी
पर्वत क्षेत्र की बात करें तो पूर्वोत्तर विशेष रूप से पश्चिम बंगाल से असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है।
दक्षिणी राज्य में मौसम अनुकूल रहेगा। तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जाएगा।
वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी देखी जा सकती है। भारी बारिश की संभावना से इनकार किया गया है।
IMD Weather Update : ठंड में आएगी कमी
उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया गया है।
वही रात का न्यूनतम में तापमान सामान्य के करीब है। जिसके कारण ठंड में कमी आएगी।
इसके साथ ही शीतलहर के कारण कुछ इलाकों में और हिमालय की तलहठी सहित गंगा नदी के बेसिन क्षेत्र में घना कोहरा की चेतावनी जारी की गई है।
3 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान सहित 4 फरवरी को पूर्वी राजस्थान और असम मेघालय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है।
IMD Weather Update : इन क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी
- गरज के साथ छिटपुट बारिश उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम को प्रभावित कर सकती है।
- उत्तर भारत और मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
- अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ व्यापक बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ छिटपुट बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।
- अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल-माहे में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |