IMD Rainfall Alert, IMD Weather Update, Weather Update, Mausam : देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर से कड़ी धूप के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों में आज हल्की बारिश देखी जा सकती है। राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी।
छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में भी तेज धूप खिले रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात में भी गर्म हवा के साथ तापमान में इजाफा देखा जाएगा।
एक तरफ जहां राजधानी दिल्ली में गर्मी रहेगी। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण कई राज्यों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
23 और 24 मार्च को कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। पूर्वी राज्यों में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 27 मार्च तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। जिसका असर बिहार और पश्चिम बंगाल सहित सिक्किम पर देखा जाएगा।
उत्तराखंड और हिमाचल में आज बर्फबारी का अलर्ट
इन क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ लोगों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख सहित उत्तराखंड और हिमाचल में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 जब की अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज हवा चल सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
गर्मी की चपेट में होली का त्यौहार
उत्तर प्रदेश में अभी मौसम साफ रहेगा कुछ जगह पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि तापमान में इजाफा देखा जाएगा।
इसके साथ ही होली पर कई राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। पूरे देश के 14 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
महाराष्ट्र सहित गोवा में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रह सकता है। गर्मी की चपेट में होली का त्यौहार मनाया जाएगा।
जलवायु परिवर्तन को इसके लिए महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है इस महीने तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे तापमान में एकाएक बढ़ोतरी देखी जाएगी।
जलवायु पैटर्न में बदलाव के कारण अत्यधिक गर्मी
विशेषज्ञ के मुताबिक भारत में जलवायु पैटर्न में बदलाव के कारण अत्यधिक गर्मी देखने को मिल सकती है।
शोधकर्ता के मुताबिक 1970 के दशक में तीन राज्य महाराष्ट्र बिहार और छत्तीसगढ़ में तापमान होली पर 40 डिग्री होने की पुष्टि की गई थी।
हालांकि अब इसमें राजस्थान गुजरात तेलंगाना मध्य प्रदेश उड़ीसा और आंध्र प्रदेश को भी शामिल किया गया है।
देश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी
26 मार्च तक देश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख मुजफ्फराबाद हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जाएगी।
वहीं केरल, सौराष्ट्र, कच्छ, राजस्थान में मौसम गर्म रहने की संभावना जताई गई है। तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
पश्चिमी उत्तरी भाग में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
हालांकि 26- 27 मार्च को उत्तर पश्चिमी उत्तरी भाग में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण कुछ जगहों पर में हल्की बारिश और बूंदाबादी देखी जा सकती है।
राजस्थान में ऐसे में मौसम में इसके अनुकूल प्रभाव नजर आएंगे। हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बदल सकता है।
27 मार्च तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय और मणिपुर मिजोरम में 27 मार्च तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की गई है।
वहीं तमिलनाडु कर्नाटक के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। पंजाब हरियाणा में भी 24 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि दिल्ली में मौसम साफ रहेगा।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |