छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए SP, ट्रांसफर आदेश जारी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों में पदस्थ कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ बदले गए हैं।
इन अफसरों का हुआ तबादला….
श्रीमती मिलना कुर्रे, पुलिस अधीक्षक (रेल) अतिरिक्त प्रभार उप पुलिस महानिरीक्षक अजाक, पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस अधीक्षक रेल के प्रभार से मुक्त किया जाता है, शेष प्रमार यथवात रहेगा।
अमित तुकाराम काम्बले, सेनानी, 4थी वाहनी, छसबल, माना को पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद बनाया गया है।
आई० कल्याण एलेसेला, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यू० उदय किरण, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बनाया गया है।
सूरज सिंह परिहार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को सेनानी, 4थी वाहनी, छसबल, माना रायपुर बनाया गया है।
धर्मेन्द सिंह छवई, पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा को पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झाडूराम ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद को सेनानी, 7वी वाहनी, छसबल, भिलाई बनाया गया है।