पुलिस नक्सली मुठभेड़ः माओवादियों ने जवानों पर दागे बीजीएल, सर्चिंग पर निकली थी पार्टी
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी मौके से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि हिरोली कैम्प से सीआरपीएफ 85 बटालियन एवं कोबरा 202 की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर डुमरीपालनार की ओर निकली थी। इसी दौरान माओवादियों के द्वारा करीबन 5.00 बजे बीजीएल एंव स्वचालित हथियारों से फायरिंग की गई।
नक्सलियों द्वारा किये गये फायरिंग में सुरक्षा बलो को कोई नुकसान नही हुआ है। क्षे़त्र में सर्च आपरेशन बढ़ा दिया गया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Read More :-
Best की भीड़ में कितने Pest छिपे हैं ? बाज सी तेज नज़र वाले ही देंगे सही जवाब, 99% लोग हुए फेल !https://t.co/wImTu2DlzK
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 22, 2023
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23/06/2023 को एरिया डॉमिनेशन से वापस लौट रही सुरक्षा पार्टी पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन, पश्चिम बस्तर डिवीजन कंपनी नम्बर 02 के सशस्त्र माओवादियों के द्वारा फायरिंग की गई।
सुरक्षा बलों के द्वारा माओवादियों के विरूद्ध की गई जवाबी कार्यवाही में माओवादी भाग खड़े हुए। माओवादियों के द्वारा किये गये फायरिंग में सुरक्षा बलो को कोई नुकसान नही हुआ है।
Read More :-
Tata Sumo ने उड़ा दी Scorpio और Innova की नींद, मार्केट में धूम मचाने का रहा नया मॉडलhttps://t.co/QenSxoB7J3
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 20, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |