बारिश अलर्ट: इन 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अगले 72 घंटे होंगे खतरनाक!
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसूनी बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।
इधर, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अगले 72 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है।
बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे, 48 घंटे और 24 घंटे के लिए येलो, ओरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के सरगुजा संभाग के सभी जिलों और रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा जिलों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश व वज्रपात होने की संभावना है।
Read More :-
Best की भीड़ में कितने Pest छिपे हैं ? बाज सी तेज नज़र वाले ही देंगे सही जवाब, 99% लोग हुए फेल !https://t.co/wImTu2DlzK
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 22, 2023
मौसम विभाग ने बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर व दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
24 घंटे का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग द्वारा इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
48 घंटे का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक सुकमा जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read More :-
Tata Sumo ने उड़ा दी Scorpio और Innova की नींद, मार्केट में धूम मचाने का रहा नया मॉडलhttps://t.co/QenSxoB7J3
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 20, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |