वो बदनसीब एक्टर जिसे दे दी गई ‘जिंदा मौत’, एक अफवाह ने तबाह कर दिया इस स्टार का करियर
बॉलीवुड में 90 का दौर याद है आपको तो एक हैंडसम स्टार तो आप नहीं भूले होंगे! जी हां, हम बात कर रहे हैं नकुल कपूर की, जिन्होंने अपने पहले प्राइवेट एल्बम में एक्टिंग कर धूम मचा दी थी।
इसके बाद नकुल ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो वह पहली ही फ़िल्म में स्टार बन गए थे। मगर कभी आपने सोचा है कि वो रातों रात कहाँ गायब हो गए?
लोगों ने इस बदनसीब एक्टर को ‘जिंदा मौत’ दे दी थी। इस बात की अफवाह कुछ ऐसी उड़ी कि एक उभरते हुए स्टार का करियर तबाह हो गया।
अब कई सालों बाद गुमनाम हो चुके नकुल कपूर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
दोस्तों, इस पोस्ट में हम नकुल कपूर के फिल्मों में आने से लेकर उनके गुमनाम होने ते की पूरी कहानी आपको सुनाते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं….
Read More :-
हिंदी सिनेमा के नाइंटीज के दौर में एक हैंडसम युवक प्राइवेट एल्बम में अभिनय कर के युवाओं के बीच बहुत ही मशहूर हो गया था। नाम था नकुल कपूर।
माडलिंग से की शुरूआत
दिल्ली के रहने वाले नकुल कपूर बचपन से ही वाटर स्पोर्ट्स को लेकर वह बहुत एक्साइटेड रहते थे। एडवेंचर के शौकीन नकुल ने एक बार बंजी जम्पिंग की। जिसके बूते उन्हें फेमस सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड ‘थम्स अप’ के विज्ञापन में काम मिल गया।
बस यहीं से वो सिंगर शिबानी कश्यप की नजरों में चढ़ गए। साल 1998 में शिबानी ने जब अपना प्राइवेट एलबम निकाला तो हैंडसम नकुल के रूप में उनको अपना हीरो नजर आ गया।
म्यूजिक वीडियोज ने दिलाई पहचान
शिबानी कश्यप के म्यूजिक वीडियो ‘हो गई है मोहब्बत’ ने रिलीज होते ही युवाओं के बीच धूम मचा दी। खासकर लड़कियों के बीच नकुल बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो गए।
Read More :-
इसी बीच उस दौर की बड़ी म्यूसिक कंपनी टिप्स ने भी नकुल को ऑफर दे दिया। नुसरत फतेह अली के म्यूसिक वीडियो ‘आजा मेरे यार’ में भी वह नजर आए। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियोज में काम किया।
अब तो नकुल म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन चूके थे। म्यूजिक वीडियोज में हिट होने के बाद उन्हें फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ में कास्ट किया गया।
दरअसल, साल 2001 में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी एक फ़िल्म बनाने जा रहे थे। जिसके लिए उनको किसी नए चेहरे की तलाश थी। अचानक उनकी नजर नकुल के प्राइवेट एल्बम पर पड़ गई। उनको नकुल पसंद आये तो ऑडिशन के लिए बुला लिया।
Read More :-
ऑडिशन में रमेश तौरानी ने नकुल को पास कर दिया और बना दिया अपनी फ़िल्म का हीरो। साल 2002 में ‘फ़िल्म तुमसे अच्छा कौन है’ रिलीज हुई। इसके गाने और नकुल की एक्टिंग की हर तरफ चर्चा होने लगी।
कामयाब रही पहली ही फिल्म
फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। बतौर हीरो नकुल कपूर की यह पहली फिल्म थी। आरती छाबड़िया और किम शर्मा के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई।
इस फिल्म में नकुल एक सीधे-सादे लड़के के रोल में नजर आते हैं, जो सिंगर बनने का सपना लिए गांव से मुंबई आता है। फिल्म में नकुल के अभिनय को लोगों ने सराहा था।
‘आंख है भरी-भरी’ जैसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। हालांकि, इस फिल्म के बाद नकुल कपूर शोबिज से दूर हो गए।
फिर कई सालों बाद जो खबर आई, उसने उसके फैन्स को हैरान करके रख दिया। अचानक यह खबर आई कि नकुल कपूर की मौत हो गई है।
एक अफवाह और सब कुछ खत्म!
किसी ने कहा कि उनका बीमारी के कारण निधन हो गया। यह भी कहा गया कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। इन सारी अफवाहों ने नकुल का करियर तबाह कर दिया।
सालों तक लोग भी यही मानते रहे कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे, मगर अचानक एक अजीब सा रहस्य सामने आया। सालों बाद नकुल खुद दुनिया के सामने आए और अपने चाहने वालों से कहा कि ‘मैं जिंदा हूँ मरा नहीं।’
अब कहां हैं नकुल ?
बॉलीवुड से नाता तोड़ने के बाद नकुल कपूर का झुकाव अध्यात्म की और बहुत ज्यादा हो गया। फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद भी उन्होंने सबकुछ छोड़कर अध्यात्म की राह पर चलना शुरू कर दिया।
कई साल पहले वो भारत छोड़कर कनाडा में बस गए थे। वो अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ वैंकूवर शहर में रहने लगे। यहाँ उन्होंने डिवाइन लाइट नाम का योग सेंटर खोला है, जहां वो लोगों को योग सिखाते हैं।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |