नक्सलियों ने भाजपा नेता की बेरहमी से कर दी हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है।
भाजपा नेता का नाम काका अर्जुन बताया जा रहा। नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने घटना स्थल पर पर्चे फेंककर भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
उसूर ब्लाक के इल्मीडी गांव में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक इल्मीडी गांव के पूर्व सरपंच थे और वर्तमान में भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर पदस्थ थे।
Read More :-
नक्सलियों ने अपने साथी की गोली मारकर की हत्या… जनअदालत में सुनाया फैसला, मारे गए नक्सली पर दुष्कर्म का लगाया आरोपhttps://t.co/YWxWFgCbsx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 21, 2023
बता दें कि नक्सलियों ने भाजपा नेता काका अर्जुन की निर्ममता से हत्या की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले भाजपा नेता को अगवा कर लिया फिर कुछ दूर ले जाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
बुधवार की शाम गांव के पास सड़क पर उनका शव पड़ा मिला। शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें भाजपा नेता की हत्या की बात कबूली है।
बता दें कि बीजापुर में बुधवार को नक्सलियों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया है। आज सुबह नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें DRG का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान का नाम अजय मंडावी है।
Read More :-
Tata Sumo ने उड़ा दी Scorpio और Innova की नींद, मार्केट में धूम मचाने का रहा नया मॉडलhttps://t.co/QenSxoB7J3
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 20, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |