लाल भाजी नहीं खा सके नक्सली, पुलिस पहुंची तो कैंप से भाग निकले
पंकज दाऊद @ बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र के मेटापाल के जंगल में डीआरजी के जवान शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे पहुंचे तो खाने की तैयारी कर रहे माओवादी भाग गए। यहां डीवीसी मेंबर एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी का सचिव चंद्रन्ना भी मौजूद था।
सूत्रों के मुताबिक डीआरजी की तीन टीमें शुक्रवार की सुबह गंगालूर से कोई 10 किमी दूर मेटापाल की ओर निकली थी। मेटापाल की पहाड़ी के पास नक्सलियों ने कैम्प किया था। फोर्स को देख नक्सली सामान छोड़कर भाग खड़े हुए।
Read More:
भीमा मंडावी हत्याकांड: NIA ने 3 आरोपियों को दंतेवाड़ा से किया गिरफ्तार… सभी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर https://t.co/KMx2Ja2GHS
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 30, 2020
बताया गया है कि यहां डीवीसी मेंबर चंद्रन्ना भी मौजूद था। कैम्प में नक्सलियों ने चावल पका लिया था और वे लाल भाजी काटकर बनाने की तैयारी कर रहे थे। तभी फोर्स ने धावा बोल दिया। जवानों ने नक्सलियों का काफी दूर तक पीछा किया।
बताया गया है कि भोजन को देखकर ऐसा अनुमान लगाया गया है कि नक्सलियों की संख्या 20 से 25 के बीच थी। जवान सुरक्षित बताए गए हैं।
बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं और वे इस दौरान वारदातों को अंजाम देते हैं। इसके अलावा वे अंदरूनी गांवों में अपने दिवंगत साथियों के स्मारक भी बनाते हैं। इस बार फोर्स सतर्क है और लगातार काॅंबिंग आपरेशन चला रही है।
Read More:
कोरोना पॉजिटिव जवान ने संजीवनी एक्सप्रेस की महिला स्टॉफ से की बदसलूकी, PPE किट भी फाड़ डाली…आरोपी जवान के खिलाफ FIR दर्ज https://t.co/sblBvIu1DK
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 25, 2020
लगातार चौथे दिन कामयाबी
शहीदी सप्ताह के पहले दिन तोयनार थाना क्षेत्र के गुमनेर के जंगल में फोर्स ने नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त कर सामान बरामद किए। दूसरे दिन बासागुड़ा थाना क्षेत्र के आउटपल्ली के जंगल में हुई मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।
शहीदी सप्ताह के तीसरे दिन जवानों ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र के सर्चिंग अभियान के दौरान सुरनार जनताना सरकार के अध्यक्ष मुचाकी जोगा को गिरफ्तार किया। फोर्स नक्सलियों के कोर एरिया पर नजर गड़ाए हुए है और लगातार आपरेशन किया जा रहा है।
Read More:
क्वारेंटाइन सेंटर में रखे CRPF जवान ने आदिवासी युवती से किया दुष्कर्म… FIR दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल https://t.co/NfvhFRukLN
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 30, 2020
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…